भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर अनुसूचित जाति मोर्चा प्रवास कार्यक्रम का किया गया आयोजन

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शनिवार को अनुसूचित जाति मोर्चा प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अनुसूचित मोर्चा के सभी क्षेत्रीय व मण्डल पदाधिकारियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के शोध प्रमुख अभिषेक रावत व विशिष्ट अतिथि एसटी आयोग के सदस्य तीजाराम का पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
श्री रावत ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम कर रही है। प्रदेश में जाति-धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों का सफाया हो गया है। उन्होने कहाकि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा का अहम योगदान रहेगा। उन्होने अनुसूचित मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों से अपील किया कि वह जन जन तक जाकर सरकार की उपलब्धियों को बतायें और पार्टी से अधिक से अधिक  अनुसूचित जाति के लोगों को जोड़े ताकि पार्टी में उनकी बड़ी भागीदारी सुनिश्चित हो सकें।
एसटी आयोग के सदस्य तीजाराम ने कहाकि अनुसूचित मोर्चा की भाजपा में भागीदारी बढ़ी है। दलितों को योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ भाजपा सरकार में मिला है। कहाकि 2022 में एक बार फिर भाजपा की सरकार विकास के बल पर बनने जा रही है।
अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौदागर भारती ने कहाकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में गुण्डराज, भ्रष्टाचार को खत्म कर भयमुक्त प्रदेश बनाने का काम किया। आज अपराधियों का कहीं पता नहीं है। उन्होने कहाकि अनुसूचित मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता दलित बस्तियों में जाकर सरकार उपलब्धियां बतायेंगे और उनको पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। 2022 के चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुनः सीएम बनाने के लिए मोर्चा की भागींदारी अहम होगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष चन्दू सरोज, मोहनलाल, राजेश सोनकर, मुनीब कन्नौजिया, ज्ञानचंद, सूरज कुमार, सतीश सरोज आदि मौजूद रहे।