दिल्ली में हुआ डॉ. प्रकाश सोनी का अभिनंदन, स्वर्णकार समाज में हर्ष व्यापत

 

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम एनसीआर आदि क्षेत्र के समाज बंधु गण, सदस्य गणों के साथ नेशनल स्पोर्ट्स क्लब, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में मीटिंग रखी गई। संचालन साहित्यकार, योग गुरु, स्वर्णकार सेतु के कार्यकारी संपादक, मैढ़ फाऊंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष, भारतीय स्वर्णकार संघ के युवा अध्यक्ष डॉ. प्रकाश सोनी सणखत (मुंबई) ने करते हुए सभी का परिचय दिया। आयोजक डॉ. विनोद कुमार वर्मा (Sr Vice President – Group Corporate Affairs & Head Regulatory Affairs- HIL , Aditya Birla Group)
महेश वर्मा समाज सेवी, हीरा व्यापारी, ऊर्जावान व्यक्तित्व सी पी सोनी ने सभी का स्वागत करते हुए आज के दिन को बहुत ही शानदार बताया।
प्रस्तुत सभा में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, अर्जुन अवार्ड आदि कई पुरस्कारों से पुरस्कृत तीरदांजी *श्री अभिषेक जी वर्मा* का अभिनंदन किया गया। उनका अभिनंदन उनके मामा जी दिनेश वर्मा सन्घीवाले ने स्वीकार करते हुए अपने विचार प्रकट किया।
चिन्मय रुद्राक्ष सोनी (गुरुग्राम) कक्षा आठ का विद्यार्थी ने
ice skating की पांचवी स्टेट चैंपियनशिप में 5 वी बार गोल्ड मेडल और नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल तथा अनेक अलग अलग प्रतियोगिताओं में अनेक गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्राप्त करके विद्यालय, परिवार व स्वर्णकार समाज का नाम रोशन। उपस्थित सभी बंधुओं ने इस बच्चे का अभिनंदन किया। राजीव सिरसीवाल व सचिन सिरसीवाल ने भी विशेष सम्मान से पुरस्कृत किया। चिन्मय की माताजी बी. सोनी ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर
प्रभुदयाल सोनी छापरवाल मैढ़ फाऊंडेशन उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य राजीव सिरसीवाल, रूपेश नारनोली के साथ डॉ ललित वर्मा IAS retd, डॉ राकेश वर्मा, बी एस वर्मा जज साहब, पुणे से जगदीश भामा, किशन सोलीवाल, आनंद सोनी सणखत, सचिन सिरसीवाल, दिनेश सोनी, सुरजीत आदि की गरिमामयी उपस्थिति में मैढ़ फाऊंडेशन के बारे में जानकारी दी गई। सामाजिक प्रगति, एकता, परिचय आदि पर चर्चा की गई। भारतीय स्वर्णकार संघ के कार्यों की भी जानकारी दी गई।
स्वर्णकार मंडल के अध्यक्ष सुभाष सिरसिवाल, उपाध्यक्ष भंवरलाल सुल्तानिया समाज सेवी, युवा नेता दिल्ली भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मोहित सोनी सणखत, भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्वांचल मोर्चा नोएडा महानगर हरीश वर्मा का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर स्वर्णकार सेतु के नवीनतम अंक का विमोचन किया गया। डॉ प्रकाश सोनी का विशेष रूप से सम्मान किया गया। सभी ने स्वर्णकार सेतु पत्रिका की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
पुणे के जगदीश भामा, किशन सोलीवाल का भी अभिनंदन किया गया।

आयोजक डॉ. विनोद कुमार जी वर्मा ने आभार व्यक्त किया।