प्रकाशनार्थ
एक रक्तदान से बचाएं चार जान : उषा शर्मा
आजमगढ़। गायत्री शक्तिपीठ कोल पांडेय द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125वीं जयंती पर रविवार को कोलघाट स्थित शक्तिपीठ के प्रांगण में किया गया। इस मौके पर 25 रक्तदाताओं ने महादान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां गायत्री जी की विधिवत वैदिक मंत्रोचार से पूजन पाठ कर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद नेता जी सुभाष चंद बोस के प्रतिमा पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा फहराया गया।
कार्यक्रम आयोजक श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अहम भूमिका रही। भारत की आजादी में नेताजी द्वारा गठित आजाद हिद फौज का योगदान देश कभी भूल नहीं सकता। नेता जी के नेतृत्व में गठित अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री नेताजी रहे, इस तरह से देखा जाए तो भारत के पहले प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष बाबू ही हैं। नेता जी ने देश को आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। उन्होंने हम लोगों को अंग्रेजों से आजादी दिलाया।
अंत में आयोजक मंडल ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहाकि नेताजी के याद में रक्तदान शिविर आयोजित मां गायत्री शक्तिपीठ ने सराहनीय प्रयास किया है। रक्तदान महादान है। रक्त दाताओं एवं आयोजन समिति की सराहना लोगों ने किया। रक्तदान शिविर में महिलाओं ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, किसके साथ युवाओं में भी जोश दिखा, युवाओं से इस तरह के सामाजिक कार्यो को गति देने का आह्वान किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से कंचन सिंह, अर्चना सिंह, अशोक गुप्ता, साधना सिंह, सुनीता गुप्ता, श्रेय, पूनम पांडे, शशि, पंडित राजेश शास्त्री, प्राची भारद्वाज, अनीस, कृष्णानंद पांडेय, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।






