मऊ : राज्यपाल फागू चौहान की दांव पर लगी प्रतिष्ठा, मधुबन में बढ़ रहा त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

मधुबन/मऊ। विधानसभा 353 मधुबन में सपा, भाजपा का प्रत्याशी घोषित होते ही त्रिकोणीय मुकाबले की गणित राजनीतिक पंडितो द्वारा लगाया जाने लगा है। कोई जाति के आधार पर तो कोई पार्टी के आधार पर अपनी अपनी विवेचना करना शुरू कर दिया है। हालांकि खामोश वोटर अपनी प्रतिक्रिया देने से बच रहे है,लेकिन सपा से पूर्व विधायक सुधाकर सिंह और भाजपा से पूर्व मंत्री व राज्यपाल फागू चौहान के बेटे रामबिलास चौहान के आने से राजनीतिक गलियारों की तपिश अब तेज होने लगी है। रैलियों का दौर अब शुरु होने लगा है।
वर्ष 2012 में  नत्थूपुर से बना मधुबन
पूर्व में नत्थूपुर विधानसभा के नाम से जानी जाने वाली यह सीट 2012 में मधुबन 353 के नाम से जानी जाती है। 2012 में अस्तित्व में आई इस विधानसभा के पहले विधायक बसपा के उमेश चंद पांडेय रहे। 2017 में इस सीट से दारा सिंह चौहान पहली बार भाजपा से भारी मतों से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे और वन मंत्री का दर्जा प्राप्त किये थे। इस बार के चुनाव में मंत्री पद का स्वाद चखे दारा ने मौसम का मिजाज देखकर अपना पाला बदलकर सपा का दामन थाम लिए है। वर्तमान में इस सीट पर भाजपा से रामबिलास चौहान,सपा से सुधाकर सिंह और बसपा से नीलम कुशवाहा को टिकट मिला है जबकि कांग्रेस ने अमरेश चंद पांडेय पर दांव खेला है।
जातीय समीकरण में दलित सबसे ज्यादा
इस विधानसभा में जातीय समीकरण देखें तो चमार 75810, यादव 62171, कुर्मी 31852, मल्ल 9989, मुस्लिम 33264, मौर्य 28286, राजभर 27512, नोनिया 26837, ब्राह्मण 17358, बनिया 16736, मलाह 12510, क्षत्रिय 10535, भूमिहार 10330, लोहार 6769, खटीक 4666, कहार 8573, कुम्हार 3688, धोबी 3352 आदि इसके अलावा, गड़रिया, दुसाध, सोनार, लाला, नाई, बढ़ई, गोंड़, मुसहर, नट, बारी, माली, पासी, डोम, धरीकार, दर्जी, रंगरेज़, बंगाली और थर्ड जेंडर(43) सहित लगभग 2750 है।
बसपा को दलित-मुस्लिम वोट पर भरोसा
इस हिसाब से पार्टीगत जातिगत आंकड़ा देखे तो सपा के यादव और मुस्लिम बेस वोटर माने जाते हैं। इसी तरह बसपा के दलित और मुस्लिम जाति के लोग मुख्य वोटर माने जाते हैं। जबकि भाजपा के वैश्य(बनिया), ब्राह्मण, क्षत्रिय, मल्ल, कुर्मी आदि बेस वोटर बताये जाते है। वर्तमान में सपा के वोटरों में क्षत्रिय वोट जुड़ जाए तो इनकी स्थिति जातिगत आधार पर देखी जा सकती है। यही हाल बसपा का है, जाति बेस वोटरों के अलावा कुशवाहा, मौर्य आदि वोटर जोड़ दिए जाएं तो इनकी स्थिति भी स्प्ष्ट हो जाती है। इसके अलावा भाजपा की भी बनिया, मल्ल,सैंथवार, ब्राह्मण ,लाला, साहनी, मल्लाह, नोनिया, भूमिहार, लोहार, कोहार, कुम्हार आदि बड़ी संख्या वाली जातियां जोड़ दी जाय तो तीनों में जबरदस्त त्रिकोणीय लड़ाई दिखाई दे रही है। इसके अलावा भी खटीक, धोबी, गड़रिया, दुसाध, सोनार, नट, मुसहर, बारी, माली, पासी, डोम, धरिकार, चिकवा, दर्जी, रंगरेज, गोंड़, बंगाली आदि के अलावा थर्ड जेंडर जिनकी संख्या भी कम नहीं है। जिनका वोट अब तक बंटता ही रहा है।
कांग्रेस ने अमरेश चंद पांडेय को दिया टिकट
पिछले चुनावों में देखे तो इसमें से अधिकांश जातियों के वोटर बीजेपी को ही अपना मत देते आये है। कांग्रेस ने अमरेश चंद पांडेय को टिकट दिया है। हालांकि श्री पांडेय को पिछले कई चुनावों का वोट समीकरण देंखे तो उन्हें ब्राह्मणों के अलावा मुस्लिम सहित उनके अन्य समर्थकों का वोट सहित कांग्रेस वादियों के वोट मिल जाया करते थे। जिससे वो कई बार जीत हासिल किए और कई बार जीतते जीतते रह जाते थे। श्री पांडेय निर्दल भी अपना भाग्य आजमा चुके है लेकिन विधायक नहीं बन पाए थे।
विकास को मुद्दा बनाने की कोशिश
वर्तमान समय मे दो लड़कों की जोड़ी और दूसरी तरफ एम वाई (मोदी योगी) का फैक्टर प्रदेश में तेज़ी से चल रहा है। सभी प्रत्याशियों के मुंह से जनता विकास नाम के कीड़े को सुनना चाहती है लेकिन प्रत्याशी विकास के नाम पर कम अपने पार्टी और नेता सहित उनके घोषणा पत्र के नाम पर ज्यादा चुनाव लड़ना चाहते है। सपा अपने पिछले शासन काल में कराए गए कार्याे को मुद्दा बना रही है तो भाजपा प्रत्याशी भी मोदी और योगी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य को भुनाने में लगे है।
राज्यपाल फागू चौहान की दांव पर लगी प्रतिष्ठा
इसी कड़ी में बिहार प्रांत के राज्यपाल फागू चौहान के पुत्र रामबिलास चौहान ने अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। बुधवार को उन्होंने अपने समर्थकों सहित मुख्य बाजारों का भ्रमण कर लोगों से वोट मांगा जबकि सपा प्रत्याशी ने अभी जनसम्पर्क नहीं किया है। उनके समर्थक चट्टी चौराहों पर प्रत्याशी की बात करते नजर आ रहे है।जबकि बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व से ही प्रचार में जुटे है। अब देखना यह है कि जीत का ऊंट किस करवट बैठता है। जातिगत समीकरण एक पार्टी के प्रत्याशी द्वारा कराए गए सर्वे के आधार पर है।
SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot