AZAMGARH, अटेवा ने सोशल मीडिया के माध्यम से करेगा अर्ध सैनिक बलों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग

अटेवा देगा पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजली, सोशल मीडिया के माध्यम से करेगा अर्ध सैनिक बलों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग। आजमगढ़! पुरानी पेंशन बहाली के लिए सतत संघर्षरत संगठन अटेवा अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर 14 फरवरी को सोशल मीडिया पर अर्धसैनिक बलों के पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक अभियान चलाएगा।अटेवा के जिला संयोजक श्री सुभाष चन्द यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया कि अटेवा से जुड़े जिले के सभी शिक्षक, कर्मचारी ,अधिकारी सोशल मीडिया के ट्विटर प्लेटफार्म के माध्यम से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा माननीय प्रधानमंत्री जी से अर्धसैनिक बलों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे,यह अर्धसैनिक बल हमारे देश के सच्चे प्रहरी हैं ,राष्ट्रवाद के प्रणेता हैं, इन अर्धसैनिक बलों की पेंशन तुरंत बहाल होनी चाहिए, उन्होंने जिले के सभी शिक्षक, कर्मचारी,अधिकारियों से सोशल मीडिया पर #OPSfor paramilitary कैपेन में भाग लेने की अपील किया है।