आजमगढ़: ज़िलाधिकारी ने महिला सेवा संस्थान को किया सम्मानित

शैलेंद्र शर्मा |आजमगढ़।  
आजमगढ़। महिला दिवस के अवसर पर अभया महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें काफ़ी संख्या में सामाजिक महिला कार्यकत्री उपस्थित थी
आजमगढ़ महिला सेवा संस्थान ने नगर के हरबंशपुर में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे एक दर्जन महिलाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एनपी सिंह ने समाज में विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं को अभया महिला सम्मान प्रदान कर कर सम्मानित किया। इस दौरान 10 युवतीयों व महिलाओं को मोमेंटो और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं दो महिलाओं को सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था की सचिव अनामिका सिंह पालीवाल ने कहा कि अभया महिला सेवा संस्थान का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, गरीब लड़कियों की शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रयास, गरीब, असहायों की मदद करना है। इसके के साथ ही अपने हक-हकूक व सामाजिक मुद्दों को लेकर महिलाओं की सशक्त कर इनकी आवाज को अभया रूपी स्थान दिलाना है। जिसको लेकर महिलाओं को सम्मानित किया गया।