आजमगढ़ : राजेन्द्र कुमार अपने 50 से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौदागर भारती के नेतृत्व में जहानागंज के बरहतिर जगदीशपुर निवासी राजेन्द्र कुमार अपने 50 से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर सहजानंद राय ने कहाकि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी जी और योगी बढ़ा रहे है उससे आगामी 2050 तक भाजपा शासन निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहाकि राजेन्द्र कुमार अपने क्षेत्र में जिस तरह से समाजसेवा की अलख जगाए हुए है इनके पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
वहीं जिलाध्यक्ष सौदागर भारती ने कहाकि संगठन के दम पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कीर्तिमान स्थापित हुए है। ऐसे समाजसेवी लोगों के आने से पार्टी दलित, पिछड़ों सहित हर वर्ग के उत्थान की लड़ाई लड़ती रहेगी।
भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करते हुए राजेन्द्र कुमार ने कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से समाज को एकसूत्र में बांधने का काम किए है वह तारिफेकाबिल है। इन्हीं दोनो लोगों से प्रभावित होकर मैंने भाजपा का दामन थामा है। मुझे पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उस पर खरा उतरने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। उन्होंने कहाकि पहले दिन से ही मुझे जो प्यार, स्नेह मिला है उसे जीवनपर्यंत कभी नहीं भुलूंगा। उन्होंने कहाकि अभी तो महज 50 सर्मथक भाजपा मे जुडें है, आगे भी पार्टी को मजबूत करते हुए क्षेत्र में कमल खिलाने का काम किया जाएगा।
इस मौके पर राजेश सोनकर जिला उपाध्यक्ष, मोहन लालजी, नगीना कन्नौजिया, अभिषेक कुमार,अजय भारतीय कर्मवीर विश्वकर्मा, उर्षा आर्या, उमाशंकर, वीरेन्द्र, सूरज, प्रदीप, पप्पू, राकेश, मिथिलेश, सरवन, अजय, अरविन्द, मंद्रिक, अनिल, राकेश, सुरेश, प्रभाकर, दीवाकर, सुरेश, सुभाष, प्रदीप, अरविन्द जायसवाल, गोलू जायसवाल, सहित भारीसंख्या में भाजपाजन मौजूद रहे।






