आजमगढ़ : ओंकार प्राइवेट आईटीआई समेदा में तकनीकी शिक्षा को बल प्रदान करने हेतु वितरित किया गया टेबलेट

ओंकार प्राइवेट आईटीआई समेदा , आजमगढ़ मे मुख्यमंत्री जन लाभकारी नीतियों के अंतर्गत तकनीकी शिक्षा को बल प्रदान करने हेतु टेबलेट वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुवा. जिसके मुख्य अतिथि के रूप मे श्री अखिलेश मिश्र गुड्डू जी व विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री भजपा श्री अभिषेक सिंह जी व युवाओं मे बहूचर्चित भाजपा युवा मोर्चा के ज़िला महामंत्री श्री कृष्ण किशन भईया जी व वरिष्ठ भाजपा नेता पवन सिंह नीलकंठ जी की गरिमामयी उपस्थित दर्ज किया गया.
श्री अखिलेश मिश्र जी ने योगी मोदी की जानलाभ कारी नीतियों पर प्रकाश डालते हुवे योजना के बारे मे बताया वही किशन भईया ने बताया की तकनिकी शिक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल को समझना होगा आसान. उन्होंने कहा रिसर्च व विकास के क्षेत्र मे बिना तकनिकी शिक्षा बड़े बदलाव संभव नहीं.

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रेम नारायण सिंह व संचालन श्री राम चरण गौतम जी ने किया.
इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, प्रधानाचार्य,राजेंद्र गिरी, विद्या सागर गौतम, प्रकाश यादव प्रधान,विजय यादव, यशवंत अजय गोंड आदि उपस्थित रहे .