*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक : 31.05.2026*
*थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़*
*🔹 नाबालिग बालिका से छेड़खानी करने वाला बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*
*🔹 पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित बाल अपचारी को तहबरपुर पुलिस ने लिया संरक्षणात्मक अभिरक्षा में*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 30.05.2026 को वादिनी द्वारा थाना तहबरपुर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ एक बाल अपचारी द्वारा छेड़खानी की गई। घटना की शिकायत करने पर विपक्षी पक्ष द्वारा वादिनी, उनकी बहन, पुत्र तथा भांजे के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज की गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0-87/2026 धारा 74, 352, 115(2) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 त्रिभुवन नारायण सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है।
*पुलिस अभिरक्षा में लिये जाने का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित अभियुक्तों/बाल अपचारियों की तलाश एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 31.05.2026 को उ0नि0 त्रिभुवन नारायण सिंह मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे। मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित बाल अपचारी को तहबरपुर तिराहा से समय 10:05 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। तत्पश्चात नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।






