आजमगढ़ : अवैध रुप से देशी शराब बेच रहे व्यक्ति को पीआरवी कर्मियों द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करके पकड़ लिया गया
प्रेस नोट
थाना-रौनापार
दिनांक 02.10.2022 को समय 09.57 बजे पीआरवी 1044 थाना रौनापार पर इवेन्ट नं0- 3968 प्राप्त हुआ कि ग्राम रसुलपुर है । उक्त सूचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल मौके पर पहुँचकर कालर द्वारा बताये गये हुलिया के अनुसार अवैध रुप से देशी शराब बेच रहे व्यक्ति की खोजबीन शुरु की गयी तो उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की गयी जिसको पीआरवी कर्मियों द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करके पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति के पास से चार अदद पाऊच अवैध देशी शराब बरामद किया गया । तत्पश्चात उक्त व्यक्ति व बरामद अवैध देशी शराब को विधिक कार्यवाही हेतु थाना रौनापार पर सुपुर्द किया गया । जिस सम्बन्ध में थाना रौनापार पर मु0अ0सं0- 338/22 धारा 60 आबकारी अधि0 बनाम विरेन्द्र यादव पुत्र बनवारी यादव सा0 पारा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी कर्मियों द्वारा किये गये उत्कृष्ठ कार्य से प्रभावित होकर यू0पी0 112 मुख्यालय लखनऊ से पीआरवी 1044 के कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।
पीआरवी 1044 के कर्मचारीगण –
1. कमाण्डर मुख्य आरक्षी राम जीयावन खरवार
2. सब कमाण्डर मुख्य आरक्षी शाहिद अली
3. सब कमाण्डर आरक्षी दीपक कुमार
4. सब कमाण्डर आरक्षी दीपक गौड़
5. पायलट हो0गा0 राम दुलारे यादव






