*TV 20 NEWS || AZAMGARH :सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाई जाएगी*
*सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाई जाएगी*
आजमगढ़, 23 अक्टूबर 2026//
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रमुख सचिव, राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय एकीकरण योजना के अंतर्गत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि उक्त अवसर पर 31 अक्टूबर, 2026 को मध्याह्न 12रू00 बजे विकास भवन, आजमगढ़ स्थित सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, आजमगढ़/जिला एकीकरण समिति की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।






