दिनांक- 19.10.2022 को वादी आलोक तिवारी पुत्र रामनरायन तिवारी निवासी तिवारीपुर, थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि विपक्षी 1. सुरज यादव उर्फ नागेन्द्र यादव पुत्र तिलकधारी यादव निवासी खिदिरगंज थाना सादात गाजीपुर व 2. सुरेश पाल पुत्र सवरु पाल निवासी वरहपार भोजू राय थाना सादात जनपद गाजीपुर द्वारा वादी के दुकान से सिगरेट पीने के पश्चात पैसा नही दिये तथा 05 हजार रूपये रंगदारी मांगी गयी। रंगदारी न देने पर वादी व वादी के परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 145/22 धारा 386,504,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
विवेचना के क्रम में दिनांक 19.10.2022 को उ0नि0 सूर्यकान्त पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. सुरज यादव उर्फ नागेन्द्र यादव पुत्र तिलकधारी यादव निवासी खिदिरगंज थाना सादात गाजीपुर 2. सुरेश पाल पुत्र सवरु पाल निवासी वरहपार भोजू राय थाना सादात जनपद गाजीपुर को जियापुर पुल के पास ग्राम नारायणपुर की तरफ से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल सवार आते दिखाई दिए जिसे समय करीब 19.20 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग– मु.अ.स. 145/22 धारा 386,504,506 भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
अपराधिक इतिहास : मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्त :
1. सुरज यादव उर्फ नागेन्द्र यादव पुत्र तिलकधारी यादव निवासी खिदिरगंज थाना सादात गाजीपुर
2. सुरेश पाल पुत्र सवरु पाल निवासी वरहपार भोजू राय थाना सादात जनपद गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उ0नि0 सूर्यकान्त पाण्डेय मय हमराह थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।