आजमगढ़ : दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

प्रकाशनार्थ
आजमगढ़। जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह के अतिथि वेदांता गु्रप के डायरेक्टर विशाल जायसवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में अल्ताफ जावेद प्रथम, बालिका वर्ग में 3000 मीटर में किरण वर्मा प्रथम, जूनियर बालक 2000 मीटर में प्रिंस यादव प्रथम, बालिका 2000 मीटर सुरभि चौहान प्रथम, सीनियर बालक षाटपुट मे अखिलेष गौड़ प्रथम, बालिका डिस्कस अस्मिता बर्मा प्रथम, डिसकस सचिन प्रथम, सीनियर बालक लंबी कूद में अजीत मौर्य प्रथम स्थान पाकर विजेता रहे।
संघ के सचिव एसके सत्येन ने कहाकि जनपद के खिलाड़ियों को निखारने के लिए हर संभव मदद की जायेगी जिससे की वह आगे बढ़ सकें। इस प्रतियोगिता के पश्चात सीधे आपकी राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है।
इस अवसर पर अनिल तिवारी, विनोद सिंह सोनू, अमितेश, सचिन सिंह, मुजम्मिल खान, अवधेश यादव, मोहम्मद इरफान, अरविंद कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन अनिल तिवारी ने किया।