TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना – रौनापार, जनपद आजमगढ़ दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

पुलिस की त्वरित कार्यवाही में 48 घंटे के भीतर आरोपी दबोचा गया
अवगत कराना है कि वादी मुकदमा अजय यादव पुत्र स्व0 रामलवट यादव निवासी ग्राम नौबरार देवारा जदीद थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी बहन बन्दना को उसके पति ने दहेज की मांग को लेकर लगातार मारपीट एवं प्रताड़ित किया जाता था तथा दिनांक 01.05.2026 को समय करीब 07:30 बजे अभियुक्त द्वारा मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गयी। जिसके आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0- 104/26 धारा 85, 80(2), 115(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 शिवम मिश्रा मय हमराह द्वारा दिनांक 03.05.2026 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त तन्मय हीरा विश्वास पुत्र सुमन्त हीरा विश्वास निवासी जामतला डुबली थाना गागनपुर जनपद नोदिया पश्चिम बंगाल (हाल पता ग्राम हैदराबाद थाना रौनापार, आजमगढ़) को करखिया मोड़ से समय करीब 08:10 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
पंजीकृत अभियोग– मु0अ0सं0 104/26 धारा 85/80(2)/115(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम, थाना रौनापार, आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास– उपरोक्त अभियोग।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – उ0नि0 शिवम मिश्रा, का0 जितेन्द्र प्रसाद, का0 विकास कुमार, रि0का0 सुधाकर यादव, रि0का0 सतीश मद्धेशिया थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।