आजमगढ़: तरवां क्षेत्र के ग्राम असमलपुर में हुयी घटित घटना में 02 अभियुक्त गिरफ्तार; आलाकत्ल फावड़ा बरामद।

थाना- तरवां
थाना तरवां क्षेत्र के ग्राम असमलपुर में हुयी घटित घटना में 02 अभियुक्त गिरफ्तार; आलाकत्ल फावड़ा बरामद।
1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)– दिनांक 16.11.2022 को वादी श्री राजेन्द्र यादव पुत्र जयश्री यादव सा0 असमलपुर थाना तरवां आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया कि वादी के लड़के अंगद यादव उम्र करीब 25 वर्ष के द्वारा खेत में धान का बोझ बाधते समय वादी मुकदमा का सगा छोटा भाई अभियुक्त लालधर यादव द्वारा अपने खेत में डाढ़ –मेढ़ करने एवं कोन-डाढ के विवाद को लेकर के दौरान वादी के लड़के अंगद यादव को जान से मारने की नियत से फावड़ा से सिर ,मुह व गले पर वार किया गया तथा अंगद यादव को पीजीआई चक्रपानपुर ले जाने पर डाक्टर द्वारा मृतक घोषित कर दिया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 315/2022 धारा 302 भादवि बनाम लालधर यादव पुत्र जयश्री यादव सा0 असमलपुर थाना तरवां आजमगढ़ उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।

2. गिरफ्तारी की विवरण- दिनांक- 17.11.2022 को थानाध्यक्ष तरवां अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त के विवेचना से संकलित साक्ष्यों से मुकदमा उपरोक्त की घटना में अभियुक्ता चन्द्रकला यादव पुत्री लालधर यादव उपरोक्त का नाम प्रकाश में पाये जाने पर अभियोग में अभियुक्ता चन्द्रकला यादव की नाम वृद्धि किया गया मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों को दुर्गा माता मंदिर खरिहानी बाजार से लालधर यादव पुत्र स्व0 जयश्री यादव व लड़की का नाम चन्द्रकला यादव पुत्री लालधर यादव निवासी ग्राम असमलपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को समय करीब 12.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- 315/2022 धारा 302 भादवि थाना तरवां जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1. लालधर यादव पुत्र स्व0 जयश्री यादव सा0 असमलपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़
2- चन्द्रकला यादव पुत्री लालधर यादव निवासी ग्राम असमलपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़) ( विवेचना से प्रकाश में)
बरामदगी-
1 अदद फावड़ा सील सर्वमोहर मय नमुना मोहर , घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहने कपड़े बनियान व लोवर एक अदद चश्मा कपड़ा(कुर्ती) रक्त लगा हुआ ( लड़की), कपड़ा (गमछा) रक्त लगा हुया बरामद हुआ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
SO श्री अनिल कुमार सिंह मय हमराह थाना तरवां