आजमगढ़ : निजामाबाद पुलिस ने चोरी में नामजद एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना – निजामाबाद पुलिस ने चोरी में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व की घटना

वादी मुकदमा सोफियान अहमद पुत्र स्व0 कल्लन निवासी मुस्लिमपट्टी थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा वादी के किराने की दुकान(गुमटी) से पटरा निकालकर पैसे व किराने के सामान चोरी कर लेने के  सम्बंघ में अभियुक्त वाहिद पुत्र शेरअली निवासी मुस्लिमपट्टी थाना निजामाबाद आजमगढ़ के विरुद्ध दिनांक 17.11.2022 को थाना स्थानीय शिकायत की गयी थी जिसके पर मु0अ0सं0 486/22 धारा-380 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।

गिरफ्तारी का विवरण

आज दिनांक 18.11.2022 को उ0नि0 मो0 शमशाद खां मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त वाहिद पुत्र शेरअली निवासी मुस्लिमपट्टी थाना निजामाबाद आजमगढ़ को पंडिताइन की पुलिया  से समय करिब 11.05 बजे गिरफ्तार किया गया ।  अभियुक्त के पास से चोरी गये 1700/- रु बरामद हुये  है। अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 486/22 धारा-380/411 भादवि पंजीकृत थाना निजामाबाद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

वाहिद पुत्र शेरअली निवासी मुस्लिमपट्टी थाना निजामाबाद आजमगढ़।

बरामदगी

चोरी के 1700 रुपये । .

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0 शमशाद खां  थाना निजामाबाद, आजमगढ

2. का0 रजत त्रिपाठी थाना निजामाबाद, आजमगढ़