आजमगढ़ मेंहनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को भगाकर ले जाने का आरोप लगा है। छात्रा कक्षा 10 की है। बाल दिवस 14 नवंबर को छात्रा कोचिंग के लिए निकली थी। मगर वापस अपने घर नहीं आई। मामले में परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि कोचिंग के लिए निकली छात्रा अभी तक वापस नहीं आई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी।
पुलिस को विवेचना के दौरान आरोपी का मोबाइल नंबर फरार छात्रा की किताब से मिला। पुलिस ने जब इस नंबर को ट्रैक करना शुरू किया तो आरोपी की पहचान शुरू हुई और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लग गई। आरोपी दूसरे धर्म का है।
मुंबई में जाकर मंदिर में रचाई शादी
मामले में मिली जानकारी के अनुसार छात्रा अपने प्रेमी के साथ मुंबई चली गई और पुलिस ने छात्रा को बरामद करते हुए मेडिकल करा लिया है। इसके साथ ही बयान भी दर्ज कराया जा चुका है। मामले की विवेचना कर रही
पुलिस का कहना है कि पीड़िता नाबालिग है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मेंहनगर थाने के इंस्पेक्टर बसंत लाल ने बताया कि आरोपी शाहिद मंसूरी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।






