आजमगढ़ 23 नवम्बर– जिला कृषि अधिकारी डॉ0 गगनदीप सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है, जिसमें यूरिया 9830.921 मै0टन एवं डी0ए0पी0 2694.242 मै0टन जनपद के सहकारी समितियों एवं निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध है। डी0ए0पी0 जनपद के 80 सहकारी समितियों आदि प्रतिष्ठानों पर 472.750 मै0टन0 तथा निजी क्षेत्र के 813 प्रतिष्ठानों पर 2221.492 मै0टन उपलब्ध है।
उन्होने जनपद के कृषक भाइयों को सूचित किया है कि उर्वरक खरीदने के लिए आधार कार्ड एवं खतौनी अनिवार्य है। उक्त अभिलेखों को अवलोकित करने के उपरान्त ही उर्वरक विक्रेता द्वारा पी0ओ0एस0 मशीन से उर्वरक का विक्रय किया जाता है। साथ ही कृषक भाइयों से अपील किया है कि डी0ए0पी0 उर्वरक एडवांस में खरीद कर न रखें। किसान भाई एक बार में दो बोरी डी0ए0पी0 का ही क्रय करें। डी0ए0पी0 एवं यूरिया उर्वरकों की जनपद में आपूर्ति निरन्तर हो रही है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मो0नं0 7599057025/7839882455/9450753720/9453072429 पर सम्पर्क कर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते है।
एक नजर इस खबर पर भी —-
आजमगढ़ 23 नवम्बर– जिला उद्यान अधिकारी ने बताया है कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजनान्तर्गत कोल्डरूम (स्टैगिंग) की स्थापना हेतु 30 मी0टन की भण्डारण क्षमता के लिए रू0 15 लाख प्रति इकाई अधिकतम प्राविधानित है, परियोजना लागत धनराशि रू0 15 लाख का 35 प्रतिशत अधिकतम रू0 5.25 लाख आर्थिक सहायता क्रेडिट लिंक्ड बैंक एण्डेड सब्सिडी के रूप में अनुमन्य है। उन्होने जनपद के इच्छुक कृषक/उद्यमियों से अपील किया है कि स्थापना हेतु प्रस्ताव तैयार कर कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, आजमगढ़ के माध्यम से निदेशालय, लखनऊ को प्रेषित करायें।






