आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में व लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय की उपस्थिति में आजमगढ़ वह लालगंज जिले की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में नवनियुक्त क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय के दिनांक 1 अप्रैल को आजमगढ़ आगमन पर जोरदार स्वागत की तैयारी की गई । तैयारी बैठक में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने बताया की आजमगढ़ व लालगंज द्वारा संयुक्त रूप से 1 अप्रैल को मेहता पार्क में नवनियुक्त क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय का स्वागत समारोह किया जाएगा।इसके साथ ही गोरखपुर से आजमगढ़ आते समय जनपद में प्रवेश के स्थान समेत विभिन्न स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त क्षेत्रिय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा। क्षेत्रिय अध्यक्ष के रूप में सहजानंद राय को नेतृत्व ने जो अवसर दिया है हम सभी इससे गौरवान्वित है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, नागेंद्र पटेल, सूरज श्रीवास्तव, हरीश तिवारी, पवन सिंह मुन्ना, नन्हकू राम सरोज, विनोद उपाध्याय हनूमंत सिंह, हरिवंश मिश्रा, बृजेश यादव, विवेक निषाद दोनों जिलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भवदीय
विवेक निषाद
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा आजमगढ़
मोबाइल नं 8707673634