आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की बैठक का किया गया आयोजन |

आजमगढ़ | संवाददाता, यस.यस. | 24.12.2019 |

आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संयुक्त रूप से आजमगढ़ सदर और लालगंज के मंडल प्रवासी व आजमगढ़ लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय सम्मिलित हुए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए आजमगढ़ सदर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि मंडल प्रवासी के रुप में जिला पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, क्षेत्र और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पदाधिकारियों को मंडलों में प्रवास करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

मंडल प्रवासी, मंडलों में प्रवास करेंगें और मंडल की टीम सेक्टरों की टीम और बूथों की टीम को मजबूती से गठन करने का कार्य करेंगे। साथ ही सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे। 25 दिसम्बर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में जिला कार्यालय पर 10 बजे मनाई जाएगी ।