AZAMGARH : चोरी गये मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मेंहनाजपुर
चोरी की घटना का अनावरण; चोरी गये मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना:-
दि0 05.06.2023 को वादी अखिलेश कुमार पुत्र स्व0 महेन्द्र राम ग्राम छित्तूपट्टी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी के मौसी का लडका अपने दोस्त विनेश कुमार पुत्र हीरालालराम निवासी मंगारी पट्टी थाना सादात जनपद गाजीपुर के साथ अपनी मोटर साइकिल HF डीलक्स न0 UP 50 BF 3446 से अपने भाई की ससुराल ग्राम मेहनाजपुर ( दक्षिण का पुरा ) मे शादी मे गया था, जिसने अपनी मोटर साइकिल घर के बगल मे खडी करके घर के अन्दर चला गया वापस आकर देखा तो मोटर साइकिल चोरी हो गयी थी। लिखित तहरीरी के आधार पर थाना स्थानीय मु0अ0सं0 118/2023 धारा 379 भादवि थाना मेहनाजपुर ,बनाम – अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसके विवेचना के क्रम में दो अभियुक्तों 1. सुरेश कुमार पुत्र रामप्रवेश निवासी रिस्ती थाना सादात जनपद गाजीपुर 2. सूरज पाण्डेय पुत्र पंकज पाण्डेय निवासी ग्राम खिदिरगंज थाना सादात जनपद गाजीपुर का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण :-
आज दिनांक 08.06.2023 को उ0नि0 रमेश सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सुरेश कुमार पुत्र रामप्रवेश निवासी रिस्ती थाना सादात जनपद गाजीपुर को बकिया तिराहा से समय करीब 08.25 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक मोटर साइकिल HF डीलक्स जिसका रजि0 नं0 UP 50 BF 3446 व चेचिस नं0 MBLHAR233JHD16493 इंजन नं0 HA11ENJHD19686 बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0स0 118/23 धारा 379 भा0द0वि0 थाना मेहनाजपुर आजमगढ़
अपराधिक इतिहास :-
मु0अ0स0 39/21 धारा 401 भा0द0वि0 थाना सादात जनपद गाजीपुर
गिरफ्तार अभियुक्त :-
सुरेश कुमार पुत्र रामप्रवेश निवासी रिस्ती थाना सादात जनपद गाजीपुर
विवरण बरामदगी :
एक अदद HF डीलक्स मोटर साईकिल जिसका रजि0 नं0 UP 50 BF 3446
गिरफ्तार करने वाली टीम :-
उ0नि0 रमेश सिंह मय हमराह थाना मेंहनाजपुर ,आजमगढ़