आजमगढ़ : लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति
थाना –अहरौला
लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त अवैध तमंचा, कारतूस व लूट के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार
पूर्व की घटना-
दिनांक 06.06.2023 को वादी संतोष यादव पुत्र रामकिशुन निवासी पीठापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि दो अज्ञात बाइक सवार द्वारा वादी से उसका मोबइल व 6000 रूपये छीन लिया गया। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0158/23 धारा 394 भादवि बनाम 02 व्यक्ति नाम, पता अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना के क्रम में 1. संदीप निषाद पुत्र रामप्रवेश निवासी ग्राम सदन पट्टी गौरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष
2.विवेक राजभर पुत्र रामबृक्ष राजभर निवासी ग्राम सदन पट्टी गौरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ की उम्र करीब 21 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनाँक- 07.05.2023 को नि0अ0 यशवन्त सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों 1. संदीप निषाद पुत्र रामप्रवेश निवासी ग्राम सदन पट्टी गौरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष 2.विवेक राजभर पुत्र रामबृक्ष राजभर निवासी ग्राम सदन पट्टी गौरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ की उम्र करीब 21 वर्ष को भटौली धर्मशाला के पास समय करीब 19.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद देशी चाकू, 01 अदद मोबाईल( सैमंसग), व एक अदद मोटर साइकिल का नम्बर UP50V9712 पैशन प्रो लाल कलर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 164/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम संदीप निषाद पुत्र रामप्रवेश निवासी ग्राम सदन पट्टी गौरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष व मु0अ0सं0 165/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट विवेक राजभर पुत्र रामबृक्ष राजभर निवासी ग्राम सदन पट्टी गौरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ की उम्र करीब 21 वर्ष के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोगः
1- मु0अ0सं0 164/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला आजमगढ़।
2– मु0अ0सं0 165/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला आजमगढ़।
अपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0सं0 0158/23 धारा 394 भादवि थाना अहरौला आजमगढ़।
2- मु0अ0सं0 164/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला आजमगढ़।
2– मु0अ0सं0 165/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पता –
1. संदीप निषाद पुत्र रामप्रवेश निवासी ग्राम सदन पट्टी गौरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष।
2.विवेक राजभर पुत्र रामबृक्ष राजभर निवासी ग्राम सदन पट्टी गौरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ की उम्र करीब 21 वर्ष।
बरामदगी-
1-एक अदद तमंचे नजायज 315 बोर 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
2-एक अदद देशी चाकू
3- 01 अदद मोबाईल( सैमंसग)
4- एक अदद मोटर साइकिल का नम्बर UP50V9712 पैशन प्रो लाल कलर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
निरीक्षक अपराध यंशवंत सिंह मय हमराह थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।