आजमगढ़ : अवैध कब्जा कर मारपीट करने वाला गिरफ्तार

प्रेस नोट
थाना देवगाँव, अवैध कब्जा कर मारपीट करने वाला गिरफ्तार

पूर्व की घटना – दिनांक 10.07.2023 को वादी रामसिंह पुत्र स्व0 शिवप्रसाद सिंह निवासी लहुवाकला थाना देवगांव आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी थी विपक्षी धनंजय सिंह उर्फ पिंकू सिंह, वादी की भूमिधरी जमीन जबरदस्ती कब्जा कर लिया तथा लेखपाल से जमीन की पैमाइश करवाने की बात को लेकर वादी, उसकी भाभी को मार पीट कर गाली गुप्ता देते हुए व जान माल की धमकी दी गयी जिसके आधार पर मु0अ0सं0 307/2023 धारा 327/323/504/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 शिवसागर यादव द्वारा संपादित किया जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 11.07.2023 को उ0नि0 शिवसागर यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त धनंजय सिंह उर्फ पिंकू सिंह पुत्र स्व0 जयदेव सिंह निवासी लहुआ कला थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ को ग्राम लहुआ कला गांव से समय करीब 10:30 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 307/2023 धारा 327/323/504/506 भादवि
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- धनंजय सिंह उर्फ पिंकू सिंह पुत्र स्व0 जयदेव सिंह निवासी लहुआ कला थाना देवगांव जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 शिवसागर यादव चौकी प्रभारी पल्हना थाना देवगाँव आजमगढ़
2. हे0का0 गुलाब यादव चौकी पल्हना थाना देवगाँव आजमगढ़