आजमगढ़ : थाना तरवा, मारपीट कर घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

प्रेस नोट

पूर्व की घटना – दिनांक 08.07.023 को वादी मुकदमा सुभम यादव पुत्र रामअवध यादव ग्राम ऐरा खुर्द थाना तरवाँ जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि विपक्षीयो 1. सुर्यनाथ यादव 2. अमरनाथ यादव पुत्रगण रामचन्द्र यादव 3. दिनानाथ यादव पुत्र सुबेदार यादव 4. रामचन्द्र यादव पुत्र रघुनाथ यादव समस्त निवासी ऐरा खुर्द थाना तरवा जनपद आजमगढ़, वादी व उसके परिवार को गाली दे रहे था तथा वादी के मना करने पर गाली गलौज देते हुये लात घुसा एवं लाठी से मारने पीटने लगे तथा वादी के पिता रामअवध के शोर मचाने पर वादी, उसके चचेरा भाई आलोक यादव व पूजा कुमारी आये तो इन लोगो को भी गाली गलौज देते हुये मार पीट कर घायल कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 178/23 धारा 308/323/504/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी द्वारा सम्पादित किया जा रहा है।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 11.07.2023 को उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दिनानाथ यादव पुत्र सुबेदार यादव निवासी ऐरा खुर्द थाना तरवा जनपद आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष को समय 08.30 बजे अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया।
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 178/23 धारा 308/323/324/504/506 भादवि
बरामदगी – 02 अदद लाठी ( बांस )
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता – दीनानाथ यादव पुत्र सूबेदार यादव निवासी ग्राम ऐराखुर्द थाना तरवा जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
हे0का0 सुरेन्द्र प्रताप यादव थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
का0 रामविलाश मौर्या थाना तरवां जनपद आजमगढ़।