आजमगढ़ : पुलिस ने दहेज मृत्यु में वांछित 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

प्रेस नोट
थाना अतरौलिया पुलिस ने दहेज मृत्यु में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना – दिनांक 12.07.2023 को वादिनी मुकदमा अनीता देवी पत्नी रामकृपाल गोसाई निवासी ग्राम बहाऊद्दीनपुर थाना हँसवर जनपद अम्बेडकर नगर द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादिनी की लड़की खुशबू उम्र लगभग 27 वर्ष की शादी 11 वर्ष पूर्व ग्राम झीसूपूर थाना अतरौलिया आजमगड़ के रहने वाले रिंकू गोसाई पुत्र राजेन्द्र के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही वादिनी की लड़की को उसके पति रिंकू, ससुर राजेन्द्र, देवर पिंटू, सास सुनिता देवी दहेज व अन्य कारणों से मारते पिटते थे। जिस कारण ससुराल वालों के प्रताड़ना से परेशान होकर दिनाँक 10.07.23 को वादिनी की लड़की ने अपने पति के घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 197/23 धारा 306 IPC बनाम 1. राजेन्द्र गिरी पुत्र स्व0 विद्या गिरी 2. रिंकू पुत्र राजेन्द्र गिरी 3. पिंटू पुत्र राजेन्द्र गिरी 4. सुनीता पत्नी राजेन्द्र गिरी निवासीगण झीसूपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव द्वारा की जा रही थी।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 13.07.2023 को उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तो 1.राजेन्द्र गिरि पुत्र स्व0 विद्या गिरि उम्र 55 वर्ष, निवासी झीसूपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 2. रिन्कू पुत्र राजेन्द्र गिरि उम्र 30 वर्ष निवासी झीसूपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 3.पिन्टू पुत्र राजेन्द्र गिरि उम्र 34 वर्ष निवासी झीसूपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 4. सुनीता पत्नी राजेन्द्र गिरि उम्र 52 वर्ष निवासी झीसूपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को उनके घर ग्राम झीसूपुर से समय करीब 07:50 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 197/23 धारा 306 IPC थाना अतरौलिया आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पता–
1. राजेन्द्र गिरि पुत्र स्व0 विद्या गिरि उम्र 55 वर्ष, 2. रिन्कू पुत्र राजेन्द्र गिरि उम्र 30 वर्ष 3. पिन्टू पुत्र राजेन्द्र गिरि उम्र 34 वर्ष
4. सुनीता पत्नी राजेन्द्र गिरि उम्र 52 वर्ष निवासीगण झीसूपुर थाना अतरौलिया
जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव 2. हे0का0 मनोज तिवारी 3. का0 दीपक कुमार
4. म0का0 हिमानी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़