आजमगढ़ : किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

प्रेस नोट
थाना मेंहनाजपुर
किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना:-
दिनांक 20.07.2023 को वादी थाना मेंहनाजपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त मोनू पुत्र मोहन बनवासी ग्राम पकड़ी कला थाना तरवां जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी के नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले जाया गया है। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 151/2023 धारा 363,366 भादवि बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण :-
आज दिनांक 23.07.23 को उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मोनू उर्फ अनय पुत्र मोहन बनवासी निवासी पकड़ी कला थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को तियरा मोड़ से समय करीब 11.20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 151/23 धारा 363,366 भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
अपराधिक इतिहास :-
मु0अ0सं0 151/23 धारा 363,366 भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1. मोनू उर्फ अनय पुत्र मोहन बनवासी निवासी पकड़ी कला थाना तरवां जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम :-
1. उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव थाना मेंहनाजपुर ,आजमगढ़
2. का0 अमित कुमार थाना मेंहनाजपुर , आजमगढ़
3.का0 अनुराग थाना मेंहनाजपुर जनपद आजमगढ़