आजमगढ़ : जमीन के लिये प्रताडित कर आत्महत्या के लिये प्रेरित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- तहबरपुर
जमीन के लिये प्रताडित कर आत्महत्या के लिये प्रेरित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक 21.07.2023 को वादी मुकदमा राजनिषाद पुत्र अच्छेलाल निषाद सा0 चकिया दूबे रामपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी की माता ऊषा देवी तथा इन्द्रजीत पुत्र अज्ञात ने वादी के पिता से जमीन अपने नाम लिखने से मना करने पर दोने ने वादी के पिता को प्रताडित व बेइजत्त किया जिससे वादी के पिता ने परेशान होकर फासी लगा ली जिसके आधार पर थानास्थानीय पर मु0अ0सं0 144/2023 धारा 306 भादवि बनाम ऊषा देवा पत्नी स्व0 अच्छेलाल निषाद साकिन चिकियादुबेरामपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ 2. इन्द्रजीत पुत्र हरिश्चन्द्र साकिन अलहनी थाना कप्तानगंज जिला आजमगढ़ के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 उमाकान्त शुक्ल द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
आज दिनांक 23.07.2023 को उ0नि0 उमाकान्त शुक्ल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों अभियुक्तों 1. ऊषा देवी पत्नी स्व0 अच्छेलाल निषाद साकिन चिकियादुबेरामपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ 2. इन्द्रजीत पुत्र हरिश्चन्द्र साकिन अलहनी थाना कप्तानगंज जिला आजमगढ़ को तहबरपुर तिराहे से समय करीब 13.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1. ऊषा देवी पत्नी स्व0 अच्छेलाल निषाद साकिन चिकियादुबेरामपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 50 वर्ष
2. इन्द्रजीत निषाद पुत्र हरिश्चन्द्र निषाद साकिन अलहनी थाना कप्तानगंज जिला आजमगढ़ उम्र करीब 49 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 144/2023 धारा 306 भादवि थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- निल
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1.उ0नि0 उमाकान्त शुक्ल
2.हे0का0 योगेन्द्र पाल
3. का0 रवीन्द्र राजपूत
4. म0का0 रंजना सिंह थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़