आजमगढ़ : गोकशी की घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पूर्व में 02 अभियुक्त हो चुके हैं गिरफ्तार

थाना–अहरौला

गोकशी की घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पूर्व में 02 अभियुक्त हो चुके हैं गिरफ्तार

पूर्व की घटना का विवरण-

दिनांक 23/07/2023 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे मय हमराह  द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व वारन्टी के क्षेत्र में मौजूद थे कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति कस्बा माहुल में पश्चिम के तालाब के किनारे प्रतिबंधित पशु को काट रहे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मय हमराह द्वारा समय करीब 19.30 बजे मौके पर पहुँचकर प्रतिबंधित पशु को काट रहे  03 व्यक्तियों में से 02 व्यक्तियों 1. जाकिर उर्फ सैफ पुत्र स्व0 रफीक कुरैशी R/0 कुरैशी टोला नगर पंचायत माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 2. आफताब कुरैशी पुत्र बेचन पुत्र शमसुद्दीन कुरैशी  R/0 कुरैशी टोला वार्ड नं0 08 माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़  को गिरफ्तार किया गया था व एक व्यक्ति शेरु उर्फ शबरे आलम पुत्र जौवाद निवासी ग्राम – राजापुर माफी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ मौके से भाग गया था। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 236/2023 धारा 3/5/8 गोवध निवारण  अधिनियम 1955 / 429 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त उपरोक्त आदि 03 नफर पंजीकृत कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को दिनांक 24.07.2023 को माननीय न्यायालय भेजा जा चुका है व 01 अभियुक्त शेरु उर्फ शबरे आलम पुत्र जौवाद निवासी ग्राम – राजापुर माफी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी का विवरण–

आज दिनांक 25/07/2023 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त नजरे आलम उर्फ शेरू पुत्र जौवाद सा0 रजवापुर माफी थाना अहरौला आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष ( संशोधित नाम पता) को शहीद बाद की मजार चकमकशूद जहां से समय करीब12.40  बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

पंजीकृत अभियोगः

मु0अ0सं0 236/2023 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम  429 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट  थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

नजरे आलम उर्फ शेरू पुत्र जौवाद सा0 रजवापुर माफी थाना अहरौला आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष ( संशोधित नाम पता)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1-थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

2-व0उ0नि0 पवन कुमार सिंह थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

3-का0 उमेश कुमार गौड़ थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

4-का0 चन्दन कुमार थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

5-का0 नीरज कुमार थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

6- का0 संजीव कुमार यादव थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

7- म0का0 संध्यासिंह चौहान थाना अहरौला जनपद आजमगढ़