भाभी के साथ पति के थे अवैध संबंध, आपत्तिजनक हालत में देखा पत्नी तो उठाया ऐसा कदम

बिहार के नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के अवैध संबंधों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। बड़ी पहाड़ी मोहल्ला निवासी सुशील कुमार की पत्नी बुधवार की दोपहर को घर में फांसी के फंदे से झूल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना सोहसराय थाना की पुलिस दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। युवती के मायके वालों का आरोप है कि रानी देवी के पति सुशील कुमार का अपनी भाभी के साथ अबैध संबंध था। रानी ने दोनों को एक साथ आंख से देख लिया था और अपने मायके के लोगों को बताया था। इसी अवैध संबंध के कारण आज उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, रानी अपने पीछे 3 बच्चे को छोड़कर गई है जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। तीनों सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। अगर सुशील दोषी करार हो जाता है तो फिर इन बच्चों के भविष्य का क्या होगा।युवती की मां का कहना है कि रानी के जेठ की मौत दो साल पहले हुई थी जिसके बाद सुशील का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध हो गया। इसी के चलते रानी और सुशील के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। रानी ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी थी। वो अपने पति से तलाक भी लेना चाह रही थी लेकिन सुशील तलाक नहीं दे रहा था।

Slot
VIRAL88