कौशांबी : समाजवादी पार्टी को लगेगा फिर झटका, दो विधायक छोड़ रहे हैं पार्टी

भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर
कौशांबी। कौशाम्बी के दो विधायक सपा को झटका दे सकते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के पाला बदलने की चर्चाएं तेजी से वायरल हो रहीं हैं। दोनों विधायकों के मोबाइल फोन भी बंद रहने के कारण इसे हवा मिलती रही। दोनों विधायक 31 जुलाई को भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
जिले के दो विधायक सपा को झटका दे सकते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के पाला बदलने की चर्चाएं तेजी से वायरल हो रही हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि दोनों विधायक 31 जुलाई को

दोनों विधायकों के मोबाइल फोन भी बंद रहने के कारण इसे हवा मिलती रही। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपने कुनबे का तेजी से विस्तार कर रही है। आए दिन दूसरे दलों के कोई न कोई सियासी दिग्गज पार्टी छोड़कर भगवा चोला ओढ़ रहे हैं।
इसी क्रम में शनिवार को एक खबर सोशल मीडिया में वायरल हुई कि जिले के दो सपा विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। ऐसा हुआ तो सपा के लिए यह तगड़ा झटका होगा, क्योंकि जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर अभी उसी का कब्जा है।
इन खबरों के वायरल होने से दोनों के समर्थक अपने-अपने विधायकों से संपर्क करने में लग गए। बताते हैं कि पहले तो दोनों विधायकों ने अपने समर्थकों से ऐसी राजनीतिक उठापटक से साफ इन्कार किया, लेकिन जब फोन करने वालों की संख्या बढ़ी तो उसे बंद कर लिया। इसने कयासों के बाजार को और गरम कर दिया। सियासी जानकार दोनों दिग्गजों के संभावित राजनीतिक कदम को लेकर अपने-अपने तर्क दे रहे हैं।

भाजपा में शामिल हो सकते हैं। शनिवार को दिनभर अटकलों का दौर भी चलता रहा।चायल विधायक पूजा पाल के प्रतिनिधि अनिल यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में अनिल ने लिखा है कि चायल विधायक की मनमानी के चलते वह क्षेत्रीय जनता की मदद नहीं कर पा रहे हैं। समाजवादी विचारधारा को बढ़ाने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे। विधायक प्रतिनिधि के इस्तीफे के कई लोग अलग ही मायने निकाल रहे हैं।