लखनऊ:ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए रानीपुर टाइगर रिजर्व को 169.39 लाख रूपये की धनराशि से बुनियादी सुविधाओं का किया जा रहा है विकास-जयवीर सिंह
ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए रानीपुर टाइगर रिजर्व को 169.39 लाख रूपये की धनराशि से बुनियादी सुविधाओं का किया जा रहा है विकास-जयवीर सिंह
लखनऊ: 04 अगस्त, 2023
ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए रानीपुर टाइगर रिजर्व में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 169.39 लाख रूपये की धनराशि से पहुंच मार्ग, पार्किंग, इण्टरप्रेटेशन सेंटर, लैंडस्केपिंग, एडवेन्चर स्पोर्टस आदि कार्य जा रहे हैं। उ0प्र0 में ईको टूरिज्म के क्षेत्र में अपार संभावनायें हैं। राज्य सरकार इसके दोहन एवं प्रोत्साहन के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दे रही है, ताकि अधिक से अधिक पर्यटकों को ईको टूरिज्म स्थलों तक लाया जा सके।
यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद चित्रकूट के आसपास के क्षेत्रों को समेटे हुए रानीपुर टाइगर रिजर्व में अनेक दर्शनीय स्थल, पशु पक्षी तथा वन्य जीव बहुतायत संख्या में पाये जाते हैं। रानीपुर वन्य जीव बिहार करीब 230 वर्ग किमी0 क्षेत्रफल मंे फैला हुआ है। इसके अलावा 16620 वर्ग किमी0 वन क्षेत्र के साथ उ0प्र0 में अनेक रमणीक एवं मनोरम स्थल है। प्रदेश में प्राकृतिक विरासत के साथ आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल भी हैं। लुभावने सुंदर झरने एवं बड़ी संख्या में पक्षियों एवं वन्यजीव के स्थल भी हैं।
जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश की जैव विविधता को संरक्षण प्रदान करने के लिए एक राष्ट्रीय उद्यान, 11 वन्य जीव अभ्यारण्य और 24 पक्षी अभ्यारण्य भी प्रदेश में स्थित है। राज्य सरकार प्राकृतिक धरोहरों को पर्यटन के नक्शे पर लाकर ईको टूरिज्म को सैलानियों के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में पेश करने के लिए प्रयासरत है। पर्यटकों के आवागमन से स्थानीय निवासियों को रोजगार के साथ होटल कारोबारियों को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ईको टूरिज्म की असीमित संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए राज्य सरकार ने ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन किया है। इसमें राज्य सरकार के कई विभाग सहयोग कर रहे हैं।
जयवीर सिंह ने बताया कि ईको टूरिज्म की तरफ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए टाइगर रिजर्व के अंतर्गत बाघों के संरक्षण के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व एवं दुधवा टाइगर रिजर्व के अलावा प्रदेश में 2 नए टाइगर रिजर्व स्थापित किये गये हैं। रानीपुर टाइगर रिजर्व (चित्रकूट) अमानगढ़ टाइगर रिजर्व बिजनौर ईको टूरिज्म के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में चर्चित हो रहे हैं। रानीपुर वन्य जीव बिहार बुन्देलखण्ड का पहला एवं प्रदेश का चौथा टाइगर रिजर्व है।
जयवीर सिंह ने बताया कि रानीपुर टाइगर रिजर्व में बाघ, तेदुआ, भालू, सांभर, स्पाटेड डीयर, चिन्कारा के प्राकृतिक आवास भी हैं। इसके अलावा पार्क के अंदर कई प्रकार के पक्षियों एवं अन्य जीवों को देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने ईको टूरिज्म के विस्तार पर विशेष फोकस किया है। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए प्रदेश में कनेक्टिविटी एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की अवस्थापना सुविधायें विकसित की जा रही हैं।