आजमगढ़ : लूट की घटना में संलिप्त 25,000 रूपये का ईनामिया गिरफ्तार

प्रेस- नोट
थाना- जीयनपुर
थाना रानी की सराय क्षेत्रान्तर्गत हुयी लूट की घटना में संलिप्त 25,000 रूपये का ईनामिया / वांछित अभियुक्त अवैध तमन्चा व कारतुस के साथ गिरफ्तार; पूर्व में 15 अभियुक्त हो चुके है गिरफ्तार
पूर्व की घटना– दिनांक 03.06.2023 को वादी मुकदमा नीरज निषाद पुत्र मंगल निषाद निवासी मतौलीपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना रानी की सराय पर शिकायत किया गया था कि मेरे जनसेवा केन्द्र मे कार्य करने वाला कर्मचारी दिनांक 02.06.2023 को उड़ान कम्पनी का पैसा 746430 रू0 (सात लाख छियालीस हजार रूपया) बैग मे लेकर मोटरसाइकिल से आ रहा था की बेलईसा धर्मकांटा के पीछे कुछ अज्ञात बदमाश बैग को छिन कर भाग गये जिसके सम्बन्ध मे थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ पर मु0अ0स0 184/2023 धारा 392 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना रानी की सराय द्वारा सम्पादित की जा रही थी। विवेचना से अभियुक्त 1.अभिमन्यु यादव उर्फ योगेन्द्र यादव पुत्र सुर्यबली यादव निवासी कपारगढ़ थाना जीयनपुर आजमगढ़, सहित 17 अभियुक्तो का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण – आज दिनांक 05-08-2023 को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह द्वारा बेलईसा धर्मकांटा के पास हुई लूट में वाछिंत 25,000 रूपये का ईनामिया अपराधी अभिमन्यु यादव उर्फ योगेन्द्र यादव पुत्र सुर्यबली यादव निवासी कपारगढ़ थाना जीयनपुर आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष (मु0अ0सं0 184/2023 धारा 395/120B/216Aभादवि से सम्बन्धित) को जमीन कपारगढ़ तिराहा से समय करीब 07:05 बजे गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 532/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
➡ पूर्व में 15 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः- अभिमन्यु यादव उर्फ योगेन्द्र यादव पुत्र सुर्यबली यादव निवासी कपारगढ़ थाना जीयनपुर आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः- 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0स0532/2023 धारा 3/25A ACT थाना जीयनपुर आजमगढ़
आपराधिक इतिहास– 1.मु0अ0स0184/2023 धारा 395/120B/216Aभादवि थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
2.मु0अ0स0532/2023 धारा 3/25A ACT थाना जीयनपुर आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.प्र0नि0यादवेन्द्र पाण्डेय थाना जीयनपुर आजमगढ़
2.उ0नि0शंकर कुमार यादव थाना जीयनपुर आजमगढ़
3.का0शुभम तिवारी, 4.का0हरिकिशन मौर्य, 5.का0आशु सिद्दकी थाना जीयनपुर आजमगढ़।