प्रेस-विज्ञप्ति
थाना- मेंहनगर
चोरी की घटना का अनावरण; चोरी गये सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)- वादी श्री श्याम कुमार पुत्र परभू राम ग्रा0 बरवा सागर थाना मेहनगर आजमगढ़ के तहरीरी सूचना कि दिनांक 02-8-23 को रात में करीब 1.30 बजे मेरे घर में अज्ञात चोर घुस कर हंडा कैमरे का लेंस व 2000 रू0 चोरी कर लिए चोरी करते समय जैसे हम लोग जागे अज्ञात चोर चोरी करके भाग गये, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं 348/23 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात चोर के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण…. आज दिनांक 06.08.2023 को उ0नि0 शिव कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त सौरभ कुमार पुत्र कमलेश राम निवासी बरवा सागर थाना मेंहनगर आजमगढ़ को उसके घर से समय 10.20 बजे गिरफ्तार किया गया तथा चोरी का हण्डा अभियुक्त की निशा देही पर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः- सौरभ कुमार पुत्र कमलेश राम निवासी बरवा सागर थाना मेंहनगर आजमगढ़
बरामदगी का विवरणः- एक अदद पीतल का हण्डा
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 348/23 धारा 457/380/411 भादवि थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास – मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली टीम – उ0नि0 शिव कुमार यादव मय हमराह थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।