आजमगढ। कांग्रेस पार्टी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस |

विशेष संवाददाता| आजमगढ़ |

आजमगढ। कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस जिले भर में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। तहसील, ब्लाक व बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे को सलामी देकर वंदे मातरम का गायन किया। कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में पार्टी नेताओं ने कांग्रेस के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि आज का दिन दुनिया के इतिहास का स्वर्णिम दिन है। जब कांग्रेस की स्थापना हुई।