*TV 20 NEWS || AZAMGARH :जनपद में पर्याप्त डीएपी उपलब्ध समितियों सहित निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता*

आजमगढ़ 17 नवम्बर 2026

जिला कृषि अधिकारी एस एन चौधरी द्वारा सर्वसाधारण को अवगत कराया जाता है कि जनपद में कुल डी०ए०पी० की मात्रा 15403 मै०टन, एन०पी०के० 9984 मै०टन उपलब्ध है, जिसमें से 14359 मै०टन डी०ए०पी० एवं 5995 मै०टन एन०पी०के० जनपद के समस्त फुटकर विक्रेताओं के पास किसानों के मध्य वितरण हेतु उपलब्ध है। साथ ही 104 मै०टन डी०ए०पी० एवं 3989 फुटकर एन०पी०के० पी०सी०एफ० एवं अन्य के बफर गोदामो पर उपलब्ध है।

इसी कम में अवगत कराना है कि जनपद के अन्दर अन्य फास्फेटिक उर्वरक जैसे डी०ए०पी० एवं एन०पी०के० मिक्चर उदाहरण 20:20:0:13 आदि 14980 मै०टन किसानों के मध्य वितरण हेतु उपलब्ध है। इसी प्रकार सहकारिता क्षेत्र के बिकी केन्द्रो पर यूरिया 4439 मै०टन एवं डी०ए०पी० 4251 मै०टन एवं एन0पी0के0 1955 मै०टन मिक्चर उदाहरण 20:20:0:13 आदि बफर गोदाम में यूरिया 10821 मै०टन एवं फास्फेटिक 5033 मै०टन उपलब्ध है, जो निरन्तर समितियों एवं निजी फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के गोदामों पर प्रेषण किया जा रहा है।

जनपद के अन्दर जिला कृषि अधिकारी द्वारा लगातार भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया जा रहा है। उर्वरको की ओवर रेटिंग एवं टैगिंग करने पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फास्फेटिक उर्वरकों का प्रयोग किसानों द्वारा गेहूँ की बुवाई के समय किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में किसी भी किसान भाई को परेशान होने की आवश्यकता नही है। किसान भाई अपने अपने समय से अपनी अपनी आवश्यकता के अनुसार ही फास्फेटिक उर्वरक समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं से कय करें। किसान भाई को उर्वरक खरीदने के लिए फार्मर आई०डी०, आधार कार्ड एवं खतौनी लेकर उर्वरक प्राप्त कर सकते है। किसान भाईयों को अवगत कराना है कि जो फास्फेटिक उर्वरक समितियों पर उपलब्ध कराये जा रहे है वही फास्फेटिक उर्वरक निजी उर्वरक के गोदामों पर भेजे जाते है इसमें किसी प्रकार का मूल्य एवं गुणवत्ता में कोई अन्तर नही रहता है। फिर भी यदि किसी किसान भाई को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पडता है तो जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के मोबाइल नम्बर- 9984545000, 9453072429, 9450753720 तथा सहकारी समितियों के अधिकारी के मोबाइल नम्बर- 8527436613 पर सम्पर्क करते हुए अपनी कठिनाइयों का निराकरण करा सकते है।