लखनऊ : भाजपा के राज्यसभा सांसद के निधन से खाली हुई सीट पर उपचुनाव की घोषणा, जानिए कब होगा चुनाव

लखनऊ। भाजपा के राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे के निधन से खाली हुई सीट पर 15 सितंबर को उपचुनाव होगा। इसके लिए नामांकन की तारीख 5 सितंबर और नाम वापस लेने की तारीख 8 सितंबर रखी गई है। हरिद्वार दुबे संघ के पुराने कार्यकर्ता थे। वे भारतीय जनता पार्टी से दो बार विधायक चुने गए थे।
श्री दुबे कल्याण सिंह शासन में वित्त राज्यमंत्री भी रहे थे। 2020 में वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। इसके अलावा हरिद्वार दुबे भारतीय जनता पार्टी संगठन में भी कई पदों पर रह चुके थे।