आजमगढ़ : अतरौलिया पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित एक अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

थाना अतरौलिया पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित एक अभियुक्ता गिरफ्तार
1. पूर्व का विवरण – वादिनी श्रीमती हरवा पत्नी रूपचन्द निवासी लेदौरा (बलुहवा) थाना अहरौला जनपद आजमगढ की पुत्री कविता की शादी रूदल निषाद पुत्र शिवकुमार निषाद निवासी लोहरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के साथ दिनांक 25.09.2021 को हुआ था। वादिनी की पुत्री कबिता जब विदा होकर अपने ससुराल गयी तो दहेज को लेकर उसके पति व ससुराल वाले मिलकर कबिता को मारते पीटते व प्रताड़ित करते थे। दिनांक 09.06.2023 की रात्रि में अभियुक्तों द्वारा कबिता की गला दबाकर हत्या कर दिया गया। गाँव वालों ने कविता के मृत्यु की सूचना फोन से दिया तो वादिनी अपने पति रूपचन्द के साथ मौके पर जाकर देखा तो कबिता के शरीर पर काफी चोट लगे था। लेकिन लोहरा गाँव के प्रधान पति राजकपूर व ससुराल वालों द्वारा जबरदस्ती सुलह कराने का प्रयास किया गया तथा थाने पर सूचना नहीं दिया गया एवं साक्ष्य छुपाने के लिए अभियुक्तगण राजकपूर (प्रधान पति), रूदल निषाद(पति), शिवकुमार (ससुर) तथा सनी (देवर) के साथ मिलकर वादिनी की पुत्री कबिता को जला दिये। तत्पश्चात वादिनी मुकदमा के प्रार्थना पत्र पर आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के दिनांक 14.06.2023 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 164/23 धारा 498A/304B/201 IPC व 3/4 D.P. Act थाना अतरौलिया जिला आजमगढ बनाम 1. रूदल निषाद पुत्र शिवकुमार निषाद (पति) 2. शिव कुमार (ससुर) 3. सास नाम अज्ञात पत्नी शिव कुमार 4. सनी पुत्र शिवकुमार (देवर) 5. वंदना पत्नी सनी (देवरानी) 6. राजकपूर (प्रधान पति ग्राम लोहरा) निवासीगण ग्राम लोहरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत हुआ और विवेचना हेतु क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर CO सिद्धार्थ तोमार के प्राप्त हुआ। विवेचना से मुकदमा उपरोक्त में धारा 176 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी है।

2. गिरफ्तारी का विवरणः- आज दिनांक 23.08.2023 को व0उ0नि0 प्रभातचन्द्र पाठक मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता चनावती देवी पत्नी शिव कुमार निवासिनी ग्राम लोहरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 56 वर्ष को उसके घर ग्राम लोहरा से नियमानुसार समय 08.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 164/23 धारा 498A/304B/201/176 IPC व 3/4 D.P. Act थाना अतरौलिया, आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त– चनावती देवी पत्नी शिव कुमार निवासिनी ग्राम लोहरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1. उ0नि0 प्रभातचन्द्र पाठक 2. का0 शिवानन्द चौधरी 3. म0का0 दीपिका तिवारी
4. म0का0 प्रियंका थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़