लखनऊ:त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत अमेठी हेतु 109.15 लाख रूपये मंजूर

 

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेन्सी)

लखनऊ: दिनांक: 29 अगस्त, 2023

प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत जनपद अमेठी में सड़क निर्माण से सम्बंधित कार्य हेतु 109.15 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि जिलाधिकारी, अमेठी के निवर्तन पर रखी गयी है।
नियोजन विभाग ने इस सम्बंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार सड़क निर्माण से सम्बंधित कार्य हेतु मंजूर की जा रही धनराशि नियमानुसार सम्बंधित जनपद के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की अनुमति से कोषागार से आहरित कर कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी जायेगी। परियोजना के लिए स्वीकृत धनराशि ब्याज अर्जित करने के उद्देश्य से आहरित कर बैंक अथवा डाकघर में नहीं रखी जायेगी। यह धनराशि आवश्यकतानुसार आहरित कर व्यय की जायेगी और तदनुसार कार्यदायी संस्था को धनराशि अवमुक्त की जायेगी। कार्यों को मानकों के अनुरूप पूर्ण गुणवत्ता के साथ स्वीकृत लागत में ही पूर्ण किया जायेगा और लागत वृद्धि अनुमन्य नहीं होगी।