बलिया : चार पहिया वाहन बलेनो से 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

प्रेस नोट जनपद बलिया
दिनांक- 12.09.2023

थाना दुबहड़ जनपद बलिया पुलिस द्वारा एक चार पहिया वाहन बलेनो से 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 129.60 लीटर व 01 अदद तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद, 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री एस0 आनन्द महोदय के निर्देशन में वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी महोदय के कुशल पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहड़ पुलिस को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 12.09.2023 को प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार मिश्र मय हमराही फोर्स द्वारा मुखवीर की सूचना पर बलिया से बिहार जाते समय जनेश्वर मिश्र सेतु पर समय करीब 08.15 बजे अभियुक्तगण 1.आशीष कुमार राजभर पुत्र रामबचन राजभर निवासी भीमपुरा थाना नगरा जनपद बलिया 2. रीतेश यादव पुत्र उमेश कुमार यादव निवासी सोबई बाँध थाना सुखपुरा जनपद बलिया द्वारा चार पहिया वाहन बलेनो न0 UP32MQ3617 से तस्करी हेतु 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (8 PM फ्रूटी पैक) कुल मात्रा 129.60 लीटर को ले जाते समय गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के जामा तलाशी से 01 अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ उक्त के सम्बन्ध में थाना दुबहड़ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0स0- 147/23 धारा 60(1) क आबकारी अधिनियम थाना दुबहड बलिया ।
2. मु0अ0स0- 148/23 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना दुबहड बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. आशीष कुमार राजभर पुत्र रामबचन राजभर निवासी भीमपुरा नम्बर 2 थाना नगरा जनपद बलिया
2. रीतेश यादव पुत्र उमेश कुमार यादव निवासी सोबई बाँध थाना सुखपुरा जनपद बलिया
बरामदगी का विवरण-
1. 15 पेटी (8 PM फ्रूटी पैक) कुल मात्रा 129.60 लीटर
2. 01 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर
3. 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
4. अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बलेनो रजि.न0 UP 32 MQ 3617
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 श्री राजेश कुमार मिश्रा थाना दुबहड़ बलिया मय फोर्स
2. उ0नि0 जयशंकर प्रसाद थाना दुबहड़ जनपद बलिया

सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस