लखनऊ : त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत फतेहपुर हेतु 88.90 लाख रूपये मंजूर

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

लखनऊ, दिनांक 13 सितम्बर, 2023

प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत जनपद फतेहपुर की विधान सभा क्षेत्र हुसैनगंज में सड़क निर्माण से सम्बन्धित एक कार्य हेतु 88.90 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि जिलाधिकारी, फतेहपुर के निवर्तन पर रखी गयी है। इस कार्य के लिए ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
नियोजन विभाग ने इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार मंजूर की गयी धनराशि का उपयोग उसी प्रयोजन के लिए किया जायेगा जिसके निमित्त स्वीकृत की गयी है तथा किसी अन्य प्रयोजन के लिए नहीं किया जायेगा एवं व्यय मंजूर की गयी धनराशि तक सीमित रखा जायेगा। कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व यह सुनिश्चित किया जायेगा कि इस हेतु राज्य सरकार केन्द्र अथवा किसी अन्य स्रोत से धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है और न ही यह कार्य किसी अन्य परियोजना/योजना के अन्तर्गत अनुमोदित कार्य योजना में सम्मिलित है। साथ ही समस्त आवश्यक वैधानिक अनापत्तियों एवं पर्यावरणीय क्लियरेन्स नियमानुसार सक्षम स्तर से प्राप्त करके निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जायेगा