लखनऊ:मेजा जिरगो लिंक नहर के किमी0 48.230से किमी0 55.600 तक सर्विस रोड निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 11 लाख 17 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत

मेजा जिरगो लिंक नहर के किमी0 48.230से किमी0 55.600 तक सर्विस रोड निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 11 लाख 17 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

लखनऊ: 18 सितम्बर, 2023

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मेजा जिरगो लिंक नहर के किमी0 48.230से किमी0 55.600 तक सर्विस रोड निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 11 लाख 17 हजार रुपए की धनराशि प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर कर दिया गया हैं।
जारी शासनादेश में यह निर्देश दिए गए हैं। कि मात्राओं को निर्माण के समय सुनिश्चित किए जाने का पूर्ण उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था/विभाग का होगा। परियोजना का निर्माण कर ससमय पूर्ण करा लिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की अनियमितता के लिए इसका समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा। विभाग द्वारा नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां पर्यावरण क्लीयरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके निर्माण का प्रारंभ कराया जायेगा।