आजमगढ़ : हत्या के प्रयास में अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार तथा 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

प्रेस नोट
थाना सिधारी
हत्या के प्रयास में अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार तथा 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में-

पूर्व की घटना दिनांक 01.12.23 को अंगद मौर्य पुत्र रमेश चन्द्र मौर्य निवासी समेंदा मठिया थाना सिधारी, आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर सूचना दिये कि 1. संतप्रसाद मौर्य पुत्र रामवृक्ष मौर्य 2. दुर्गविजय 3. अजित मौर्य पुत्रगण संतप्रसाद मौर्य 4. अनूज मौर्य 5. अनूप मौर्य पुत्रगण दुर्गविजय मौर्य 6. लीलावती मौर्य पत्नी सन्तप्रसाद मौर्य समस्त साकिनान समेंदा ( मठिया ) थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ के द्वारा पुरानी रंजिश व जमीन के विवाद को लेकर उपरोक्त लोगो ने फावड़े व कुदाल से मारे पीटे व कान की बाली खींच लिये।
जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0473/2023 धारा 34/323/307/324/394/506 भादवि बनाम 1. संतप्रसाद मौर्य पुत्र रामवृक्ष मौर्य 2. दुर्गविजय 3. अजित मौर्य पुत्रगण संतप्रसाद मौर्य 4. अनूज मौर्य 5. अनूप मौर्य पुत्रगण दुर्गविजय मौर्य 6. लीलावती मौर्य पत्नी सन्तप्रसाद मौर्य समस्त निवासी समेंदा ( मठिया ) थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 2.12.23 को उ0नि0 धीरेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 0473/2023 धारा 34/323/307/324/506 भादवि से सम्बन्धित वांछित संतप्रसाद मौर्य व अभियुक्ता लीलावती देवी को समय 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया एवं उनके निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद फावड़ा, व एक अदद कुदाल बरामद किया गया।
पंजीकृत अभियोग –
मु.अ.स. 473/23 धारा 34/323/307/324/506 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
मु.अ.स. 473/23 धारा 34/323/307/324/506 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
नाम पता अभियुक्त/अभियुक्ता
1. संतप्रसाद मौर्या पुत्र स्व0 रामवृक्ष मौर्या निवासी समेंदा मठिया थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
2. लीलावती देवी पत्नी संतप्रसाद मौर्या निवासी समेंदा मठिया थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
बरामदगी
1. घटना में प्रयुक्त एक अदद फावड़ा, व एक अदद कुदाल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
उ0नि0 धीरेन्द्र बहादुर सिंह चौकी प्रभारी इटौरा मय हमराह