आजमगढ़ : कन्धरापुर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

प्रेस नोट
थाना – कन्धरापुर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना का विवरण- दिनांक 22.11.2023 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 339/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट बनाम 1.पिन्टू यादव पुत्र स्व0 कोमल यादव निवासी ग्राम देवपार थाना कन्धरापुर आजमगढ़ (गैंग लीडर) 2. सोनू यादव पुत्र कोमल यादव निवासी ग्राम देवपार थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ उम्र- 32 वर्ष (सदस्य) के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 02.12.2023 को थानाध्यक्ष कन्धरापुर ब्रम्हदीन पाण्डेय मय हमराह के द्वारा मु0अ0सं0 339/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त सोनू यादव पुत्र स्व0 कोमल यादव निवासी ग्राम देवपार थाना कन्धरापुर आजमगढ़ को पूर्वांचल एक्स प्रेस-वे सेहदा कट के पास समय करीब 11.25 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 339/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
सोनू यादव पुत्र स्व0 कोमल यादव निवासी देवपार थाना कन्धरापुर आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 412/15 धारा 504/506/325/308 भादवि थाना कोतवाली
2. मु0अ0सं0 194/15 धारा 323/504/506/427 भादवि थाना कोतवाली
3. मु0अ0सं0 339/23 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष कन्धरापुर ब्रह्मदीन पाण्डेय मय हमराह