सिंधिया समर्थकों पर कांग्रेस का एक्शन, मंत्री गोविंद सिंह के समर्थक को पार्टी से किया निष्कासित

भोपाल: कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया समर्थक मंत्री गोविंद सिंह के समर्थकों पर कांग्रेस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। गोविंद सिंह राजपूत के समर्थक कमलेश बघेल को जिला कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया है।
आपको बता दें कि कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नरेश जैन ने पदभार संभालते ही एक्शन लेना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार कमलेश बघेल ने गोविंद सिंह राजपूत के पार्टी छोड़ने के दौरान कांग्रेस से दूरी बना ली थी। जिसके बाद अब कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।
बता दें कि हाल में ही कांग्रेस ने सिंधिया समर्थक 8 लोगों को पार्टी से निष्कासित किया था। जिसमें एक पूर्व विधायक भी शामिल था। तो वहीं अब कमलेश बघेल को भी पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।