जौनपुर : थाना बक्सा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार-

थाना बक्सा, जनपद- ।

थाना बक्सा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार-
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा. अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी सदर श्री परमानंद कुशवाहा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व उ0नि0 विवेकानंद सिंह चौकी प्रभारी धनियामऊ मय हमराही कर्मचारीगण के चेकिंग अवैध वाहन/व्यक्ति गहन की चेकिंग पाल तिराहा धनियामऊ मोड़ पर पुलिस प्रेवश परीक्षा के दृष्टिगत की जा रही थी कि एक वाहन चालक को रुकवाकर भौतिक सत्यापन किया गया तो वाहन चालक के सीट के नीचे के प्लास्टिक के झोले में 4.250 किलो नाजायज गांजा बरामद हुआ। वाहन उपरोक्त के कब्जे से बरामद नाजायज मादक पदार्थ गांजा के आधार पर अभियुक्त पप्पू सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चौबारी थाना कैट जनपद बरेली उ0प्र0 को पाल तिराहा धनियामऊ मोड़ से आज दिनांक 18.02.2024 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारअभियुक्तका नाम पता-
 पप्पू सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चौबारी थाना कैट जनपद बरेली उ0प्र0
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 0522/2018 धारा 279/338/427 भादवि थाना सुबाष नगर जनपद बरेली।
2- मु0अ0सं0 0319/2021 धारा 323/504/506 थाना कैण्ट जनपद बरेली ।
3- मु0अ0सं0 189/2022 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट थाना कुनकुरी जनपद जशपुर छत्तीसगढ।
4- मु0अ0सं0 048/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बक्सा जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
 4 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा ।
 एक फोर व्हीलर वाहन।
 5 एटीएम कार्ड।
 1000 रुपये नगद।
 एक मोबाइल।
 03 अदद आई कार्ड- पैन कार्ड, वोटर कार्ड, डीएल ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह थाना बक्सा जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 विवेकानंद सिंह प्रभारी चौकी धनियामऊ थाना बक्सा जौनपुर।
3. हे0का0 रमाशंकर थाना बक्सा जनपद जौनपुर।
4. का0 अखिलेश सिंह थाना बक्सा जनपद जौनपुर।
5. म0का0 संजीवनी त्रिपाठी थाना बक्सा जनपद जौनपुर।