आजमगढ़ : धोखाधड़ी में एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- जीयनपुर
धोखाधड़ी में एक अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक- 28.02.2024 को थाना जीयनपुर पर वादी मुकदमा गंगेश उपाध्याय पुत्र स्व त्रिलोकीनाथ उपाध्याय ग्राम देवई रसूलपुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ ने थाना जीयनपुर पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी 1.सुनील कुमार मिश्र पता वसीकानवीस सगडी 2.प्रभावती पत्नी प्रेमचन्द नि0जटाव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ 3.अरूण पुत्र श्यामबली नि0तेंदुआ थाना बिलरियागंज आजमगढ 4.आशुतोष पुत्र अरविन्द नि0कठैचा थाना जीयनपुर आजमगढ 5.नितू गुप्ता पत्नी लालू गुप्ता नि0सहनूपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ 6.रतनलाल पुत्र विश्वनाथ नि0जटाव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ 7 .किशुन गुप्ता पुत्र रतनलाल नि0जटावं थाना जयनपुर आजमगढ 8.मीरा देवी पत्नी बृजभान नि0मालटारी थाना जीयनपुर आजमगढ 9.शशिकान्त पुत्र देवराज नि0मालटारी थाना जीयनपुर आजमगढ 10.ओमप्राकश पुत्र बलिकरन राम नि0मालटारी थाना जीयनपुर आजमगढ 11. सरिता पत्नी कालिका प्रसाद विश्वकर्मा नि0प्रभात जनसेवा मण्डल कटिंग 12. दुर्गा नगर मुम्बई महाराष्ट्र 13. आशुतोष पुत्र अनिल चतुर्वेदी नि0करनपुर सरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ 14. सुबाष चन्द्र पुत्र मन्नू नि0ग्राम बनमऊ भैसौली फैजाबाद हरिहरपुर कायस्थान जिला फैजाबाद द्वारा वरासत दर्ज होने के बाद प्रार्थी के लडकी के स्थान पर दूसरी महिला द्वारा नीलम देवी बन कर राजस्व ग्राम कठैचा तह0सगडी जनपद आजमगढ की आराजी नं 214 ओर आराजी नं 215 की लेखक सुनील कुमार मिश्र व वसीकानवीस सगडी के द्वारा साजिसन कुट रचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर नीलम देवी के नाम की जमीन का बैनामा गवाहान बनकर करा लेने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय में मु0अ0सं0 79/2024 धारा 419/420/467/468/471/120- B भादवि बनाम आदि 14 नफर पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 श्री रवीन्द्र प्रताप यादव द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक 19/03/2024 को उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त किशन गुप्ता पुत्र रतनलाल गुप्ता उम्र 26 वर्ष ग्राम जटांव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को ग्राम जटाव से समय 10.50 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया व आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0स0 79/23 धारा 419/420/467/468/471/120 बी भा0द0वि0 थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः- किशन गुप्ता पुत्र रतनलाल गुप्ता उम्र 26 वर्ष ग्राम जटांव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव थाना जीयनपुर आजमगढ़
2. हे0का0 बृजेश यादव थाना जीयनपुर आजमगढ़
3. का0 जितेन्द्र यादव थाना जीयनपुर आजमगढ़