TV20 NEWS ||AZAMGARH : आजमगढ़ एसटीएफ द्वारा पार्टी पदाधिकारी को कथित रूप से उठाने विषयक

कृपया अवगत कराना है कि आजाद अधिकार सेना के वाराणसी मंडल अध्यक्ष सुरेश सेठ मोबाइल नंबर 7905861581 के संबंधी लक्ष्य सेठ मोबाइल नंबर 9415881201 ने अभी मुझे फोन से बताया है कि कुछ ही देर पहले अचानक उन्हें कहीं की पुलिस ने आकर मुगलसराय, चंदौली स्थित उनके दुकान से उठा लिया है और कहीं अज्ञात स्थान पर ले गए हैं.

जाने से पहले उनका मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया है.

पुलिस वाले स्वयं को संभवतः आजमगढ़ जिले के एसटीएफ से होने की बात कर रहे थे.

मुझे दी गई जानकारी के अनुसार सुरेश सेठ को मौके से उठाते समय पुलिस द्वारा किसी भी विधिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है और पूरी तरह गैर कानूनी और मनमाने ढंग से उठा कर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है. इसके संबंध में मेरे द्वारा अलग से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी गई है

आजाद अधिकार सेना ने अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो.

इस संबंध में मेरे द्वारा प्रेषित एक्स पोस्ट –

https://x.com/amitabhthakur/status/2093267279664607488

अमिताभ ठाकुर
राष्ट्रीय अध्यक्ष
आजाद अधिकार सेना