आजमगढ़: दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- महराजगंज
दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार .
पूर्व की घटना– दिनांक 09.03.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त सुनील यादव पुत्र सिधारी यादव सा0 मोतीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ने संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर वादिनी से पचास हजार रूपया ले लिया तथा वादिनी के साथ दुष्कर्म करके आपत्तिजनक फोटो वादिनी के पति को भेज दिया तथा व फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 78/24 धारा 376/504/506 IPC पंजिकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण– आज दिनांक 01.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक फूलपुर शशिचन्द्र चौधरी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुनील यादव पुत्र सिधारी यादव सा0 मोतीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को भैरोदासपुर पुलिया से समय करीब 09.00 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 78/24 धारा 376/504/506 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्त– अभियुक्त सुनील यादव पुत्र सिधारी यादव सा0 मोतीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, का0 विजय कुमार का0 रोहित साहू का0 अजीत यादव, म0आ0 गुड़िया यादव, थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।