प्रेस नोट
थाना-बिलरियागंज
हत्या के प्रयास में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 26.03.24 को वादी मुकदमा सूर्यकान्त शुक्ला पुत्र श्रीकान्त शुकला ग्राम बरौली दिवाकर पट्टी थाना बिलरियागंज जिला आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि विपक्षी विजय नारायन पाण्डेय पुत्र स्व0 सत्यधन पाण्डेय उर्फ शशिधर पाण्डेय निवासी बरौली दिवाकरपट्टी थाना बिलरियागंज आजमगढ़ आदि द्वारा गाटा सं0 184 को कब्जा करने व मना करने पर वादी के पिता श्रीकान्त शुक्ला, भाई राजकुमार शुक्ला व भाभी महिमा शुक्ला को घर में घुसकर मारपीट की गयी तथा जान से मारने का प्रयास किया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 91/2024 धारा 34/307/323/452/504/506 भादवि पंजीकृत हुआ है ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक- 05.04.2024 को थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विजय नारायन पाण्डेय पुत्र स्व0 सत्यधन पाण्डेय निवासी बरौली दिवाकरपट्टी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को भीमवर नहर पुलिया के पास से समय करीब 10.30 बजे पर हिरासत पुलिस लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 91/24 धारा 34/ 307/323/452/504/506 भादविथाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. विजय नारायन पाण्डेय पुत्र स्व0 सत्यधन पाण्डेय उर्फ शशिधर पाण्डेय निवासी बरौली दिवाकरपट्टी थाना बिलरियागंज आजमगढ़ उम्र 44 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
बरामदगी- एक बांस का डण्डा ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः- *
1. थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2. हे0का0 रामनिवास यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 महेन्द्र मौर्य थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ ।
4. का0 स्वातेश कुमार पटेल थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़