थाना – रौनापार
फोटो पर अभद्र टिप्पणी कर फोटो प्रसारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना– दिनांक 27.02.2024 को वादिनी मुकदमा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्तों ने वादिनी के नाम की फर्जी आई0डी0 बनाकर इंस्टाग्राम पर वादिनी के पूरे परिवार का फोटो लगाकर फोटो पर अपशब्द लिखकर वायरल कर दिया तथा पूछने पर जान से मारने की धमकी देने लगे जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 71/2024 धारा 506 भदावि व 67 आईटी एक्ट बनाम 1.अंकुर गुप्ता पुत्र रामउजागिर गुप्ता 2.आकाश गुप्ता पुत्र रामउजागिर गुप्ता 3.सर्वेश गुप्ता पुत्र रामउजागिर गुप्ता साकिनान रामपुर पहिजन थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त मे धारा 354 भादवि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 05.04.2024 को निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अंकुर गुप्ता पुत्र रामउजागिर गुप्ता सा0 रामपुर पहिजन थाना अहरौला जनद आजमगढ़ को उसके घर से समय करीब 05:55 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालाय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त- अंकुर गुप्ता पुत्र रामउजागिर गुप्ता सा0 रामपुर पहिजन थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 71/24 धारा 354/506 भादवि व 67 IT ACT थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी पेशी कार्यालय सगड़ी जनपद आजमगढ़।
2.उ0नि0 सुमित सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
3.हे0का0 दिनेश कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
4.का0 सिकन्दर यादव थाना रौनापार आजमगढ़।






